
टाइगर श्रॉफ की नेट वर्थ ₹250 करोड़: एक्शन, फिटनेस और लग्जरी लाइफ का अनोखा मेल
जानिए कैसे टाइगर श्रॉफ ने अपनी मेहनत और फिटनेस के दम पर बॉलीवुड में बनाई खास पहचान
Independence day हर वर्ष 15 अगस्त को मनाया जाता है| सन 1947, इस दिन भारत के निवासियों ने ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता प्राप्त की थी| यह भारत का राष्ट्रीय त्योहार है, प्रतिवर्ष इस दिन भारत के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हैं| 15 अगस्त 1947 के दिन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने दिल्ली में लाल किले के लाहौर गेट के ऊपर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराया था| Independence day को झंडा फहराने के समारोह परेड और सांस्कृतिक आयोजनों के साथ पूरे भारत में मनाया जाता है | भारतीय इस दिन अपनी पोशाक घरों और वाहनों पर राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शित कर उत्सव को मनाते हैं इस दिन सभी स्कूलों सरकारी कार्यालयों में यहां तक अपने घरों में भी राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर राष्ट्रीय गीत गाकर उत्सव मनाते हैं|भारत में 15 अगस्त बहुत उत्साह और गौरव के साथ मनाया जाता है |
15 अगस्त 1947 भारत के लिए बहुत भाग्यशाली दिन था| भारत में राष्ट्रीय अवकाश होता है, इसके 1 दिन पहले भारत के राष्ट्रपति देश के समक्ष संबोधित करते हैं जिसे रेडियो के साथ कई टेलीविजन चैनल में भी दिखाया जाता है इस दिन हर वर्ष देश के प्रधानमंत्री लाल किला पर तिरंगा फहराते हैं तिरंगा फहराने के बाद राष्ट्रगान गाया जाता है और 21 बार गोलियां चलाकर सलामी भी दी जाती है|
इस दिन अंग्रेजों की लगभग 200 वर्ष गुलामी के बाद हमारे देश को आजादी प्राप्त हुई थी भारत को आजादी दिलाने के लिए कई स्वतंत्रता सेनानियों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी और लंबा संघर्ष भी करना पड़ा था |महात्मा गांधी, भगत सिंह,नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे हजारों स्वतंत्रता सेनानियों ने इसमें अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया था| महात्मा गांधी के अहिंसा के आंदोलन से आजादी हासिल करने में काफी मदद मिली |
अरुणा आसफ अली, कस्तूरबा गांधी, सरोजिनी नायडू जैसी कई महिलाओं ने भी इस आंदोलन में हिस्सा लिया था|

कुछ तो बात है मेरे देश की मिट्टी में साहेब, सरहदें कूद के आते हैं यहाँ दफ़न होने के लिए।

मरने के बाद भी जिसके नाम मे जान हैं, ऐसे जाबाज़ सैनिक हमारे भारत की शान है।

उन आँखों की दो बूंदों से सातों सागर हारे हैं, जब मेहँदी वाले हाथों ने मंगल-सूत्र उतारे हैं।

संस्कार, संस्कृति और शान मिले… ऐसे हिन्दू, मुस्लिम और हिंदुस्तान मिले… रहे हम सब ऐसे मिल-जुल कर… मंदिर में अल्लाह और मस्जिद में भगवान् मिले।

आओ झुक कर सलाम करे उनको… जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है; खुशनसीब होता है वो खून जो देश के काम आता है! स्वतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!

आजादी की कभी शाम ना होने देंगे शहीदों की कुर्बानी बदनाम ना होने देंगे बची है जो 1 भी बूंद लहू की तब तक भारत का आँचल नीलाम ना होने देंगे

भारत माता तेरी गाथा,सबसे ऊँची तेरी शान तेरे आगे शीश झुकाएं, दें तुझको हम सब सम्मान|