Ott प्लेटफार्म क्या है? How Ott Platform Works?

Abdul KhaliqueSep 27, 2023

दोस्तों onehindee.com के पेज पर आपका स्वागत है।

आज हम बहुत से बहुत ही प्रचलित टर्म OTT के बारे में बात करेंगे। आज के ज़माने में इंटरनेट के माध्यम से बहुत ही आसान तरीका से किसी भी सेवा का आनंद लेते हैं ऐसे में जब मनोरंजन की बात इसे और खास बनाती है, आज के ज़माने में जब इतने सारे मनोरंजन के साधन मौजूद है, लेकिन हमारे पास समय की कमी है, और हम वहीं देखना चाहते है जो हमें पसंद हो, तो आपको OTT के बारे में जानकारी होना ज़रूरी है।

तो आईए इस ब्लॉग में हम जानेंगे की OTT क्या है? OTT के का क्या फुल फॉर्म है? OTT platform क्या है? OTT के device कौन? भारत में OTT platform क्या है? OTT app के कौन कौन से है? OTT के फ़ायदे? OTT सर्विस के प्रकार?

OTT क्या है?

OTT के फुलफॉर्म होता है ओवर- द- टॉप( over- the- टॉप), शुरुआत में इसका नाम ओटीटी इसलिए रखा गया क्यूंकि यह केबल से आगे बढ़ के लोगों का मनोंजन करे।

OTT के एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां इंटरनेट के माध्यम से विडियोज़ उपभोक्ता को उपलब्ध कराए जाते है।

आज कल बहुत सारी मूवीज़ थियेटर में ना रिलीज़ हो कर OTT प्लेटफॉर्म पर ही रिलीज हो रही है, केबल के माध्यम से वही देख सकते है जो आपको आपका केबल ऑपरेटर दिखाए , OTT प्लेटफॉर्म आपको अपने मनपसंद विडियोज़ देखने का जरिया है। OTT सर्विस आज कल हर कोई व्यक्ति प्रयोग करना चाहता है, वास्तव में OTT प्लेटफॉर्म वेब सीरीज, डाक्यूमेंट्री के लिए काफ़ी मशहूर है।

भारत में भी इसके उपभोक्ता में अप्रत्याशित वृद्धि आयी है।

OTT app आपको कौन कौन से है?

भारत में बहुत सारे OTT app बहुत चल रहे है, जैसे नेटफ्लिक्स, amazon prime, zee 5, voot,alt Balaji, mx player, Sony liv, hotstar Disney,Bigflix इत्यादि।

जिसमें hotstar Disney,नेटफ्लिक्स और Amazon prime सबसे ज़्यादा प्रचलित है।

भारत में OTT प्लेटफॉर्म की शुरुआत 2008 में रिलायंस एंटरटेनमेंट की ओर से Bigflix नाम से कि गई थी। और पहला app nexGTv के नाम से 2010 में हुई। भारत में OTT की लोकप्रियता 2013के आसपास बढ़ी जब zee aur Sony liv ने अपनी सेवाएं शुरु कि।

ओटीटी प्लेटफॉर्म की सर्विसेज 3 प्रकार की होती हैं -

ट्रांसक्शनल वीडियो ऑन डिमांड (टीवीओडी):- ओटीटी प्लेटफॉर्म की इस टीवीओडी सर्विस में यह सुविधा दी जाती हैं कि अगर ग्राहक अपने किसी पंसदीदा टेलीविज़न शो या मूवी को एक बार देखना चाहते हैं, तो इसके जरिये वे किराया देकर देख सकते हैं, या इसे खरीदा भी जा सकता है।

सब्सक्रिप्शन वीडियो ऑन डिमांड (एसवीओडी):-  ओटीटी प्लेटफॉर्म की इस एसवीओडी सर्विस में ग्राहकों को कुछ शुल्क देकर इसका सब्सक्रिप्शन लेना होता है। जो लोग वेब सीरीज और डाक्यूमेंट्री के दीवाने उनके लिए ही ये सेवा है। उदहारण के लिए हॉट स्टार डिज़्नी, नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम आदि।

एडवरटाइजिंग वीडियो ऑन डिमांड (एवीओडी):- यह एक निशुल्क ओटीटी सर्विस है, इसमें विज्ञापन मौजूद रहता है।इस सर्विस में ग्राहकों को प्रचार देखना पड़ता है।

भारत में लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफार्म कौन – कौन से हैं ? (How Many OTT Platforms Populor in India?)

भारत में बहुत सारे ओटीटी प्लेटफॉर्म लोकप्रिय है, आइए जानते है उनके बारे में-

Hotstar Disney

भारत में सबसे लोकप्रिय OTT app hotstar है। इसके तकरीबन 15 करोड़ एक्टिव कस्टमर है। यह सब्सक्रिप्शन आधारित OTT प्लेटफॉर्म है, जिसके लिए आपको मासिक या वार्षिक शुल्क देना पड़ेगा। इसका शुल्क 299 रूपया महीना या 1499 वार्षिक है। इसकी शुरुआत 2008में हुई थी।

नेटफ्लिक्स

नेटफ्लिक्स की भारत में शुरुआत जनवरी 2016में हुई, यह भी सब्सकरीप्शन आधारित OTT सर्विस है, जिसका आनंद लेने के लिए आपको न्युनतम 199 रूपया मासिक शुल्क देना पड़ेगा। नेटफ्लिक्स अपने वेब सीरीज को ले कर OTT कर की दुनिया में अलग पहचान बनाए हुऐ है, इसकी बेहतरीन वेब सीरीज में से एक वेब सीरीज sacred games ने खूब धमाल मचाया।

Amazon prime

Amazon prime कर सब्सक्रिप्शन आधारित OTT प्लेटफॉर्म है, इसकी शुरआत भारत में जुलाई 2016 में हुई। अमेजन प्राइम को अमेजन ने लॉन्च किया है।

इसका न्युनतम शुल्क 129 रूपया महीना और 999रू वार्षिक है। अमेजन प्राइम भी अपने वेब सीरीज कि वजह से दर्शकों के बीच अपनी एक अलग जगह बनाई है, इसकी बेहतरीन वेब सीरीज में मिर्ज़ापुर, फैमिली मैन आदि शामिल है।

Zee 5

Zee 5 की शुरुआत भारत में फ़रवरी 2018 में 12 भाषाओं के साथ लॉन्च हुआ, यह भी सब्सक्रिप्शन आधारित OTT प्लेटफॉर्म है,यह एक भारतीय कंपनी है। दिसंबर 2019 तक इसके 56मिलियन एक्टिव यूजर्स थे। ज़ी 5 पर आप बहुत सारी वेब सीरीज और मूवीज़ का आनंद ले सकते है,इसकी बेहतरीन वेब सीरीज में chintu ka birthday, ghoomketu, kaali आदि शामिल है।

अल्ट बालाजी

अल्ट बालाजी सब्सक्रिप्शन आधारित भारतीय OTT प्लेटफॉर्म है, जिसकी शुरुआत 16 अप्रैल 2017को हुई। इसकी स्थापना बालाजी टेलफिल्म्स के द्वारा हुई। इसकी न्युनतम शुल्क 43 रुपए मासिक एवं 300 रूपया वार्षिक है, और OTT प्लेटफार्म के तुलना में ये बहुत सस्ता प्लेटफॉर्म है। अपहरण, बोस और साइबर स्क्वाड इसकी बेहतरीन वेब सीरीज है।

Mx player

यह मुफ्त में सेवा देता है, इसकी शुरुआत ओटीटी प्लेटफॉर्म के रूप में फरवरी 2019में हुई। 2011 में इसकी लॉचिंग बतौर वीडियो प्लयेर के रूप में हुई थी।

इसकी बेहतरीन विडियोज़ में मस्त राम,रक्तांचल,एक थी बेगम शामिल है।

Voot

Voot सब्सक्रिप्शन आधारित भारतीय OTT प्लेटफॉर्म है, जिसकी शुरुआत मार्च 2016 में हुई। इसने अपना सब्सक्रिप्शन मॉडल 2020 में शुरू किया, जिसका नाम voot select है।

सब्सक्रिप्शन लेने के बाद इसमें आप वेब सीरीज और कुछ टीवी शो एक दिन पहले देख सकते है। इसका न्युनतम शुल्क 99 रुपए महीना और 499 रूपया वार्षिक है। टाइम आउट, फ से फैंटेसी, और कोर्टरूम voot select ki बेहतरीन वेब सीरीज है।

सोनी लिव

इसने अपनी शुरआत 2013 में कि, सोनी लिव पर आप बहुत सारे मूवीज़, वेब सीरीज और सोनी चैनल्स के बहुत सारे सीरियल देख सकते है। 

पिछले साल इस एप के 100 मिलियन डाउनलोड पूरे हो गए। इसका न्युनतम शुल्क 99 रूपया महीना और 499 रूपया वार्षिक है।